Posts

Showing posts from December, 2017

भारतीय मानक समय रेखा (IST) पर पड़ने वाले भारतीय राज्य

Image
भारतीय मानक समय रेखा (IST) पर पड़ने वाले भारतीय राज्य    भारतीय मानक समय को (IST: Indian Standard Time ) कहते है। यह भारत के पांच राज्य से हो कर गुजरती है।  हम आप को भारतीय मानक समय से जुड़े कुछ रोचक जानकारी और शॉर्टकट ट्रिक  दे रहे है।     मानक समय   वह समय है , जो किसी देश या विस्तृत भू - भाग के लोगों के व्यवहार के लिये स्वीकृत होता है ! यह उस देश के स्वीकृत मानक याम्योत्तर के लिये स्थानीय माध्य समय होता है ! हमारे अपने स्थानों के समय ‘ स्थानीय समय ’ कहलाते हैं ! इनसे हमारी समय संबंधी स्थानीय आवश्यकता तो पूर्ण हो जाती है , किंतु ये अन्य स्थानों के लिये उपयोगी नहीं होते। इसीलिये ‘ मानक समय ’ की आवश्यकता पड़ती है ! भारतीय मानक समय ( IST ) की स्थापना 1 सितम्बर 1947 को हुई   थी।  समय के इस पैमाने को नापने का अर्थ भारतीय समय की अंतराष्ट्रीय मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम ( GMT ) से तुलना करने से   है।  GMT का निर्धारण इंग्लैंड के ग्रीनविच में स्थित ऑब्जर्वेटरी से होता   है।