International Organization and their headquarters


           अन्तराष्ट्रीय संग़ठन व उनके मुख्यालय











नमस्कार दोस्तो , आज हम आपको जो GK Tricks बताने जा रहे है उसके द्वारा आप अन्तराष्ट्रीय संग़ठन ( International Organization ) के मुख्यालयों को आसानी से याद रख पाऐंगे ! दोस्तो इस टापिक से संबंधित एक न एक Question , Exam में आता रहता है तो आप इन ट्रिक्स को अच्छे से याद कर लीजियेगा !

अन्तराष्ट्रीय संग़ठन जिनका मुख्यालय विएना में है




REAL GK Tricks – 

” विएना मे पेट्रोल और परमाणु ऊर्जा से उद्योंगों का विकासहोता है ”

Explanation 
विएना – विएना में स्थित मुख्यालय
पेट्रोल – पेट्रोलियम उत्पादक देशो का सँगठन (OPEC).
परमाणु ऊर्जा – अंतराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA)
उधोगों का विकाश – संयुक्त राष्ट्र औधोगिक विकास सन्गठन (UNIDO)

NOTE – दोस्तो वियना में इसके अलावा व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि संगठन (CTBT) का मुख्यालय भी है ! आप इसे इस तरह याद रख सकते है कि चुंकि अंतराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) का मुख्यालय विएना में है इसीलिये परमाणु परीक्षण संधि का मुख्यालय भी यहीं होगा ! 

अन्तराष्ट्रीय संग़ठन जिनका मुख्यालय जिनेवा में है



REAL GK Tricks  –

 ” जीने के लिए शरणार्थी ख़राब मौसम में श्रम करे तो स्वास्थयव व्यापार अच्छा होता है और उनके गेट पर रेडक्रॉस लग जाता है “

Explanation
जीने – जिनेवा में स्थित मुख्यालय
शरणार्थी – विश्व शरणार्थी संगठन ( UNHCR )
मौसम – विश्व मौसम विज्ञानं संगठन ( WMO)
श्रम  – विश्व श्रम संगठन ( ILO )
स्वास्थय – विश्व स्वास्थय संगठन ( WHO )
व्यापार – विश्व व्यापार संगठन ( WTO )
गेट – गेट ( GATT )
रेडक्रॉस – रेड क्रॉस (Red Cross)
NOTE – दोस्तो इसके अलावा जिनेवा में अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ ( ITU ) का मुख्यालय भी है ! और यूरोपीय संघ के तीन मुख्यालय यूरोपीय आर्थिक समुदाय (EEC) , यूरोपीय ऊर्जा आयोग (EEC) , और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ECTA) भी स्थित है

वाशिंगटन मे स्थित अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय



REAL GK Tricks  – 

” वाशिंगटन जा कर दूरसंचार उपग्रह के विकास ओर पुनःनिर्माण के लिये मुद्रा कोषः से वित्त लिया “

Explanation
वाशिंगटन – वाशिंगटन में स्थित मुख्यालय
दूरसंचार उपग्रह – अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार उपग्रह संगठन 
विकास – अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ
पुनःनिर्माण – अंतर्राष्ट्रीय विकास एवं पुनःनिर्माण बैक
मुद्रा कोषः – अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष 
वित्त – अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम 
तो दोस्तो उम्मीद है कि आपको इन तीन शहरों में स्थित अन्तराष्ट्रीय संग़ठन याद हो गए होंगे ! इसके अलाबा अन्य महत्वपूर्ण संगठनों की लिस्ट हम नीचे दे रहे है जिन्हें आप अवश्य याद कर लें !

अन्य विश्व के प्रमुख संगठन और उनके मुख्यालय
✥ ✥ ✥ ✥ ✥ ✥ ✥ ✥ ✥ ✥ ✥ ✥ ✥ ✥ ✥ ✥ 



इंटरपोल (INTERPOL) – पेरिस (लेओंस)
एशियाई विकास बैंक (ADB) – मनीला
विश्व वन्य जीव संरक्षण कोष (WWF) – ग्लांड(स्विट्ज़रलैंड)
नाटो (NATO) – ब्रुसेल्स
अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय – हेग
यूनिसेफ – न्यूयॉर्क
सार्क (SAARC) – काठमाण्डु
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) – नैरोबी
अरब लीग – काहिरा
एमनेस्टी इंटरनेशनल – लंदन
अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमिटी (IOC) – लुसाने
आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) – पेरिस
यूरोपियन परमाणु ऊर्जा समुदाय (EURATON) – ब्रुसेल्स
राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ) – लंदन
यूरोपीय संसद – लक्जमबर्ग
यूरोपियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (ESRO) – पेरिस
अफ़्रीकी एकता संगठन (OAU) – आदिस-अबाबा
यूनेस्को – पेरिस
संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) – रोम
दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संघ (ASEAN) – जकार्ता
ज़्यादा  अपडेट के लिए REAL GK TRICK पर  विजिट कीजिये | और अपने फ्रेंड्स  से शेयर कीजिये

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय मानक समय रेखा (IST) पर पड़ने वाले भारतीय राज्य

SCIENTIFIC NAME (महत्वपूर्ण वैज्ञानिक नाम)

संयुक्त राष्ट्र संघ UNO प्रश्न